khabar abhi tak

पीएनएम बैठक में गूंजी रेलकर्मियों की समस्याएं

मजदूर संघ को पमरे महाप्रबंधक ने समस्याएं हल करने का दिया आश्वासन

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे जोन कार्यालय में गुरूवार को पीएनएम बैठक में  रेल मजदूर संघ ने रेल कर्मचारियों की समस्याओं को रेलवे जीएम शोभना बंधोपाध्याय के सामने रखा। इन समस्याओं के विचारोपरांत जीएम ने इन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया। 

बैठक में संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि भंडार विभाग द्वारा रिकार्ड 477 करोड़ रूपये का स्केब सेल होने की बधाई देते हुये मेडिकल व लेखा विभाग में हो रही अनियमितता को उजागर की। रेल कर्मी व उनके परिवार जनो को रेलवे चिकित्सालय में इलाज में हो रही लापरवाही व मेडीकल डिकेटेराईज्ड केसो में व्याप्त घोर अनियमितता का दूर की जाए। लेखा विभाग द्वारा लगातार नियम विरुद्ध रोटेशनल ट्रॉसफर में हो रहे घोटाले को उजागर करते हुये कहा कि यदि मन माफिक तरीके से हुये ट्रॉसफर को ठीक नहीं किया गया तो औद्योगिक शाति भंग होने की चेतावनी दी। श्री शर्मा ने रनिंग व इंजीनियर कर्मचारियों की समस्याओ जर्जर आवासो की जगह नये आवास बनाने, रेल कॉलोनियो का समुचित मेंटेनेंस करने, महिला ट्रेकमेंटेनेंस व लोको पायलट की समस्याओं, पॉइंट्समैन से ट्रेन मैनेजर्स के पद पर पदस्थापना यांत्रिक परिचालन कर्मियो की समास्याएं, महिला कर्मचारियों को चाईल्ड केयर लीव, एसएण्डटी कर्मियो की समस्याएं बकाया टीए एरियर्स का भुगतान आदि का समाधान करवाने के लिए बात रखी। संघ की मांग पर महाप्रबंधक कार्यालय को सेन्ट्रलाइज्ड एसी किया जा रहा है। यह यूनिट दो-तीन माह में प्रारंभ किया जा सकेगा। 

बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश परिहार, उपाध्यक्ष वीरेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष एसके गुप्ता, राजेश पांडे, सचिव डीपी अग्रवाल, अब्दूल खालिक, संयुक्त महामत्री संदीप श्रोती, सहायक महामन्त्री जेए नियाजी, सतीश कुमार, पीसी मीना, आरए सिंह, हर्ष वर्मा, धीरज अग्रवाल, अनिल सैनीै, अनिरूद्ध सोनी, सथिता त्रिपाठी, अनामिका वर्मा मौजूद रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak