khabar abhi tak

गरीब रथ में दिव्यांग महिला से रेप, महिला ने एक्स पर की ऐसी पोस्ट, मचा हड़कम्प, फिर यह हुआ

शाहजहांपुर. सहरसा से आनंद विहार जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस की बोगी में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म और रुपये छीने जाने का मामला रेलवे पुलिस की जांच में फर्जी निकला है। रेलवे पुलिस अब सोशल मीडिया साइट पर एक्स पर पोस्ट कर अफवाह फैलाने वाली महिला की तलाश कर रही है। रेलवे पुलिस ने मामले को फर्जी बताया है। 

एसपी जीआरपी लखनऊ के एक्स खाते में विपाशा शुक्ला नाम की महिला ने ट्रेन के दिव्यांग कोच में दिव्यांग महिला से रोजा जंक्शन में सामूहिक दुष्कर्म की पोस्ट की थी। मुरादाबाद कंट्रोल से मैसेज आने के बाद शाहजहांपुर में गाड़ी रुकी तो जांच की गई। दिव्यांग कोच में बैठी महिला ने इन्कार कर दिया। अन्य सवारियों ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 

जीआरपी के थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि सूचना आने पर जांच की गई थी। घटना के बारे में फर्जी सूचना दी गई थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाली महिला का मोबाइल नंबर भी नहीं जुड़ा है। उसकी तलाश के लिए सर्विलांस सेल की मदद ली गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak