khabar abhi tak

वेयर हाउस के बाहर 200 धान के बोरों में धधकी 'भ्रष्टाचार की आग' !, देखें वीडियो


कटंगी के गुरूजी वेयरहाउस में देर रात जबलपुर, कटंगी और पाटन के अग्निशमन ने काबू की आग

जबलपुर। कटंगी के गुरूजी वेयर हाउस के बाद प्रांगण में रखे 200 बोरा धान में अचानक आग भड़क उठी। वेयर हाउस में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की प्रचंडता को देखते हुए तत्काल दमकल कर्मियों को सूचना दी। कटंगी की दमकल ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन बढ़ती आग की लपटें देखकर पाटन के साथ जबलपुर सूचना दी गई। तीनों ओर से पहुंचे दमकल वाहनों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों का कहना है कि खुले में रखी गई धान के बोरों में आग लगने का कारण मौके पर समझ में नहीं आया है। फिलहाल, इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है।

गौरतलब है कि गुरूजर वेयरहाउस पहले से ही विवादित है। समिति पर धोखाधड़ी किए जाने का मामला लंबित है। समिति प्रबंधन और केन्द्र प्रभारी गायब हैं। समिति पर एक करोड़ 29 लाख रूपए का गड़बड़झाला किए जाने का आरोप है।

उड़द के भुगतान को लेकर किसान हो चुके हैं लामबंद

उड़द के भुगतान को लेकर किसानों ने हाल ही में कलेक्टर दीपक सक्सेना से मुलाकात की है। किसानों ने बताया था कि उड़द का भुगतान नहीं किया जा रहा है। समिति प्रबंधन और केन्द्र प्रभारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

आग लगना संदिग्ध

सूत्रांे का कहना है कि वेयरहाउस के बाहर रखी धान में आग लगना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। संभवतः भ्रष्टाचार छिपाने के लिए धान के बोरों में आग लगाया जाना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak