khabar abhi tak

कॉलेज से घर लौट रही छात्रा का मोबाइल छीना

अज्ञात बाइक सवार फरार, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

जबलपुर। निजी कॉलेज में अध्ययन करके घर लौट रही छात्रा गुरूवार की दोपहर लूट का शिकार हो गई। पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गोहलपुर पुलिस ने बताया कि अमखेरा में खाई मोहल्ला निवासी प्रिया राय का अज्ञात बाइक सवारों ने मोबाइल छीन लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा कॉलेज से ई-रिक्शा में घर लौट रही थी। अमखेरा के मालगुजार परिसर के पास वह ई-रिक्शा में थी। उसके हाथ में मोबाइल था। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ई-रिक्शा में पीछे से आया और उसने एक झटके से छात्रा के हाथ में लिया मोबाइल छीन लिया और भाग गया। छात्रा के मुताबिक अज्ञात युवक हाफ  पेंट और टी-शर्ट पहने हुआ था। बाइक में नंबर नहीं था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak