जबलपुर। कुंडम के देवहरा गांव में बेलगाम गति से भाग रहा एक ट्रे्क्टर गुरूवार की सुबह अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस ट्रे्क्टर की चपेट में एक छह साल का मासूम आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में पास ही मौजूद अन्य एक व्यक्ति को चोटें आई हैं।
कुंडम पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना निवास अस्पताल से मिली थी। अस्पताल में प्रेमलाल धुर्वे ने बताया वह मजदूरी करता है।सुबह लगभग 9 बजे उसका भतीजा समीर धुर्वे घर के पास खेल रहा था। उसी समय ट्रे्क्टर क्रमांक एमपी 51 जेडडी 7462 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसे पलटा दिया। जब तक समीर भाग पाता, तब तक समीर उसकी चपेट में आ गया था। ट्रे्क्टर में दबने से उसके चेहरे एवं आंख के पास, कंधा एवं शरीर चोटें आई। समीर को तत्काल निवास अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसकी चिकित्सीय जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी चोट आयी थी, जिसे उपचार हेतु निवास अस्पताल भेजा गया है।