khabar abhi tak

ईरान ने किया इजराइल के खिलाफ जंग का ऐलान

ईरान में फंसे भारतीयों को आर्मेनिया बॉर्डर से निकाला

तेहरान/नईदिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष में अब बुधवार को ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजराइल के खिलाफ जंग का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। खामेनेई ने एक्स पर लिखा कि हम आतंकी यहूदी शासन पर कोई दया नहीं दिखाएंगे। ईरान ने इस ऐलान के बाद इजराइल पर 25 मिसाइलें दागी हैं। उधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कुछ भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया बॉर्डर के रास्ते देश से बाहर निकाला गया है। इन छात्रों में ज्यादातर जम्मू.कश्मीर के रहने वाले हैंए जो ईरान के उर्मिया शहर से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

खामेनेई बुधवार की तड़के एक्स पर लगातार तीन पोस्ट डाले। इसमें उन्होंने कहा-जंग शुरू हो गई है। खामेनेई के जंग के ऐलान को लेकर इजराइल ने धमकी दी है। इजराइल के रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन की ओर इशारा करते हुए कहा कि खामेनेई को याद रखना चाहिए कि इजरायल का विरोध करने वाले एक तानाशाह का अंजाम क्या हुआ था।

ईरान के हमले के जवाब में इजराइल ने पलटवार करते हुए जवाबी कार्रवाई कर दी है। इजराइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने बताया कि 60 इजराइली लड़ाकू विमानों ने सेंट्रल ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च साइटों पर बड़ा हमला किया है।

इजराइल-ईरान में जारी संघर्ष के बीच छात्रों को आर्मेनिया बॉर्डर पर नॉरदुज चौकी से बसों से निकाला जा रहा है। ईरान में 1,500 स्टूडेंट्स सहित लगभग 10 हजार भारतीय फंसे हैं। ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा हालात में देश के एयरपोर्ट भले ही बंद हैं, लेकिन लैंड बॉर्डर्स खुले हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak