khabar abhi tak

रेलवे ट्रैक पर धमाका, पटरी से उतरे एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे, काम कर रहे कई रेल कर्मचारी घायल

 

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में एक बार फिर से धमाका होने की खबर है. बताया जा रहा है कि ये धमाका पाकिस्तान के जैकोबाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ है. धमाके के बाद जाफर एक्सप्रेस की चार बोगियां पटरी से उतर गई हैं. जानकारी के मुताबिक, जाफर एक्सप्रेस पेशावर से क्वैटा जा रही थी. तभी रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हो गया. उसके बाद ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए.

पुलिस के मुताबिक, धमाका होने से रेलवे ट्रैक पर तीन फीट चौड़ा गड्ढा हो गया. जबकि करीब छह फीट लंबी पटरियां पूरी तरह से तबाह हो गईं. हालांकि, कि इस हादसे में अब तक किसी के मारे जाने की कोई खबर सामने नहीं आई है. फिलहाल रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं जांच शुरू कर दी है.

कुछ महीने पहले जाफर एक्सप्रेस को किया था हाइजैक

बुधवार को हुए इस हादसे ने एक बार फिर से पाकिस्तान की उस घटना की याद ताजा कर दीं. जब बलूचियों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था. बता दें कि इसी साल मार्च में भी इसी तरह की घटना हुई थी. तब पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को ही बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के लड़ाकों ने हाईजैक कर लिया था. तब बीएलए के लड़ाकों ने कहा था कि उन्होंने जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक कर 214 यात्रियों को बंधक बना लिया. सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि उस वक्त इस ट्रेन में पाकिस्तानी सेना के कई सैनिक भी सवार थे. जिनमें से बीएलए ने कई की हत्या कर दी थी.

ट्रेन को हाईजैक करने से पहले किया था धमाका

बता दें कि मार्च में जब बीएलए के लड़ाकों ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किया था उससे पहले एक टनल के पास धमाका किया था. उसके बाद क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस की रफ्तार कम हो गई थी. उसके बाद बीएलए ने कुछ और धमाके कर ट्रेन को पटरी से उतार दिया. इस ट्रेन में कई आम नागरिकों के साथ पाकिस्तानी सेना के कई जवान भी सवार थे. इनमें से बीएलए के लड़ाकों ने कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. हालांकि, पाकिस्तानी सेना की ओर से दावा किया गया था कि उन्होंने बीएलए के कई लड़ाकों को मार दिया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak