रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति में रेल राजभाषा पत्रिका का विमोचन
जबलपुर। राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 रेलकर्मियों को रेलवे बोर्ड से सम्मानित किया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे के इन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इस मौके पर रेल राजभाषा पुस्तिका का विमोचन किया गया।बैठक की अध्यक्षता सदस्य ;परिचालन व व्यावसायिक विकास हितेंद्र मल्होत्रा ने की। सदस्य, वित्त उषा वेणुगोपाल ने समिति के सदस्यों को राजभाषा के बेहतर कार्यान्वयन हेतु कार्य करने का सुझाव दिया। कर्षण व चल स्टॉक बीएम अग्रवाल ने कहा कि राजभाषा का प्रयोग हमारा संवैधानिक दायित्व है। बैठक में वीजी भूमा, सुधीर कुमार सहित अन्य अफसरों ने क्षेत्रीय रेलों में राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले 25 कर्मियों को कमलापति त्रिपाठी राजभाषा स्वर्ण पदक एवं रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया।