khabar abhi tak

एमपी : बिगड़ा मौसम, तेज आंधी-बारिश से उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा, कई ट्रेनें प्रभावित

 

भोपाल. मध्य प्रदेश में मानसून एंट्री की उलटी गिनती शुरू हो गई है. इससे पहले प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। शनिवार 14 जून को भी उज्जैन, जबलपुर, सागर, नीमच और शाजापुर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। आंधी के कारण उज्जैन के पास बेरछा और पीर अमरूद स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। जिससे कई ट्रेन प्रभावित हुई है। भोपाल से चलकर दाहोद जाने वाली 19340 गाड़ी को बीच में रोकना पड़ा। करीब एक घंटे से गाड़ी रुकी है।

रेल प्रशासन घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंच गये हैं और ट्रेक पर गिरे पेड़ को हटाने के काम में लगे हुए हैं. माना जा रहा है कि कुछ समय  बाद इस ट्रेक पर यातायात बहाल हो जायेगा.

मौसम विभाग का इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, दमोह, पन्ना, सतना, मऊगंज, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट में भी तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak