मुनाई करवाई : किसी ने बात भी की तो भरना होगा 1000 रूपए का जुर्माना
कवर्धा। गांव में अनैतिक कृत्यों को रोकने आवाज उठाने वाले 7 परिवारों का गांव से नाता तोड़ लिया गया है। कबीरधाम के लोहारा ब्लॉक में सरपंच के इशारे पर इस परिवार से बातचीत करने पर भी लगाम कस दी गई है। सरपंच ने मुनादी करवाकर यह ऐलान कर दिया है कि गांव का कोई भी व्यक्ति इनके संपर्क में या बातचीत भी करेगा तो उसे एक हजार जुर्माना बतौर भरना होगा।
ये रहा मामला
पुलिस को शिकायत करने पहुंचे लोगों का कहना था कि दरअसल, गांव में होने वाले अनैतिक कृत्यों की शिकायत विधायक से की थी, जिस पर सरपंच आगबबूला हो गए थे। भगवानी साहू का आरोप था कि गांव में आयुर्वेद अस्पताल में फार्मासिस्ट विद्यासिंह धुर्वे मनमानी कर रहा है। जुआ खेलाना, शराबखोरी करना रोज का काम हो गया है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंप कर की थी और फार्मासिस्ट को हटाने की मांग की थी। इस बात से खफा होकर सरपंच ने गांव में बैठक बुलाई। गांव वालों के साथ मिलकर शिकायत करने वाले 07 परिवार भगवानी साहू, घासीराम निषाद, संतोष गुप्ता, पवन साहू, हुलास साहू, हेमकुमार साहू और शत्रुघन साहू का गांव समाजिक बहिष्कार कर दिया।
जांच की जाएगी
कवर्धा एएसपी पुष्पेन्द्र कुमार बघेल ने बताया कि पीड़ित परिवारों के सदस्य शिकायत करने पहुंचे थे। उनकी शिकायत सुनी है। शिकायत की जांच करा रहे हैं।
