khabar abhi tak

' लखन ' विधानसभा में उठायेंगे फार्मा रजिस्ट्रेशन का मुद्दा

जबलपुर। इसे लापरवाही कहा जाए या फिर जानबूझकर युवाओं को परेशान करना कि सरकार के पास बीते दो सालों से दवा दुकानों के करीब 11 हजार रजिस्ट्रेशन पेंडिंग में पड़े हैं। ना फार्मा के नये रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं और ना ही नवीनीकरण। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन] जबलपुर के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार वाधवानी ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर इस समस्या से  अवगत कराया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। लिहाजा संगठन ने विधायक लखन घनघौरिया को ज्ञापन सौंपकर इसे विधानसभा में उठाए जाने की मांग की। विधायक ने कहा संगठन की यह अच्छी पहल है जिसे हम विधानसभा में उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। इस मौके पर भावना निगम, आशीष त्रिपाठी, डॉ अभिषेक जैन, कमरूल इस्लाम खान, डॉ अजय चौहान, डॉ आनन्द बहरानी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak