khabar abhi tak

पुणे में रोड एक्सीडेंट, खड़ी पिकअप से टकराई तेज रफ्तार कार, 8 की मौत, चार घायल

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार शाम सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 साल का बच्चा और एक महिला शामिल भी हैं। हादसे में 4 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा शाम करीब 6:45 बजे हुआ।

पुणे पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट जेजुरी-मोरेगांव रोड पर एक होटल के सामने हुआ। होटल के मालिक और कर्मचारी पिकअप वाहन से फ्रिज उतार रहे थे। तभी पुणे से मोरेगांव जा रही एक कार ने कंट्रोल खो दिया और सीधे पिकअप से टकरा गई।

 घायलों का इलाज जारी

हादसे में मृतकों की पहचान सोमनाथ रामचंद्र वायसे, रामू संजीवनी यादव, अजय कुमार चव्हाण, अजीत अशोक जाधव, किरण भारत राउत, अश्विनी संतोष, अक्षय राउत के रूप में हुई है। एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जेजुरी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया है। चार घायलों में एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। सभी को शांते हॉस्पिटल जेजुरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak