khabar abhi tak

बंदियों ने किया भागवत कथा का श्रवण, किया पूजन-अर्चन, देखें वीडियो

केंद्रीय कारागार में श्रीमद् भागवत कथा का समापन 

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में एक हफ्ते रहा धार्मिक वातावरण रहा। वजह थी श्रीमद् भागवत कथा का। जेल के भीतर बंदियों की मानसिक स्थिति बेहतर करने और भक्तिभावना को जागृत करने के उद्देश्य को लेकर जेल प्रशासन ने सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया था, जिसका शुक्रवार को समापन हो गया है। समापन पर जेल बंदियों को भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया। 

केंद्रीय कारागार के उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश ने बताया कि कथावाचक सुरेन्द्र कृष्ण शास्त्री रहे। शास्त्री ने कथा के माध्यम से सुदामा चरित्र सहित अन्य प्रसंगों पर अपने प्रवचन दिए। इन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं। कथा के आयोजन में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, रूपाली मिश्रा, प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी, अंजू मिश्रा, संजय शास्त्री, शिवा विश्वकर्मा, नितिन सहित की मुख्य भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak