khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेल में पुलों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान शुरू, मानसून के दौरान सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी होगी, बोर्ड का निर्देश

 

जबलपुर. मानसून ने लगभग पूरे देश में अपनी दस्तक दे चुका है, नदी-नालों में बाढ़ के हालात बनने से रेल पुलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे और ट्रेन संचालन निर्बाध रूप से जारी रहे, इसके लिए रेलवे बोर्ड ने सभी रेल जोनों को पत्र लिखकर पुलों की निरंतर निगराी करने के साथ-साथ पुलों के पिलर को कोई नुकसान नहीं पहुंचे, इसके लिए साफ-सफाई करने के निर्देश दिये हैें.

पश्चिम मध्य रेलवे जोन में नर्मदा, बेतवा, चम्बल, सोन, ताप्ती, तवा, क्षिप्रा, बेनगंगा, तवा, सिंघ, कालीसिंघ सहित अन्य नदी पर 20 बड़े पुल बने हैं। मानसून के दौरान इन नदियों में बाढ़ आती है, जिससे ट्रेनों को पुल से गुजरने के दौरान काशन पर चलाया जाता है।

रेलवे बोर्ड ने दिये निर्देश

लहरों का झटका पिलर पर कम पड़े इसके लिए जरूरी है कि जल मार्ग में कोई अवरोध पिलर के आस-पास न हो। इसके लिए रेलवे बोर्ड एक्जक्टिव डायरेक्टर गति शक्ति विवेक कुमार नेसभी जोनल महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है। जिसमें पुलों के जलमार्ग, अस्थायी रूप से अवरुद्ध मार्ग को मानसून से पहले साफ करना का अनिवार्य निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak