khabar abhi tak

ट्रेन के आगे कूदे 8 युवक, रील बनाने के लिए शिवपुरी के कोलारस में ट्रैक पर पहुंचे

शिवपुरी. एमपी शिवपुरी जिले के कोलारस रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम रील बनाने की सनक में 8 से 10 युवक ट्रेन के सामने कूद गए। यह घटना शाम 5:51 बजे हुई, जब बीना-ग्वालियर पैसेंजर ट्रेन (51883) स्टेशन पर पहुंच रही थी। ट्रेन जैसे ही स्टेशन के पास आई, युवक रेलवे ट्रैक पर कूद गए। गनीमत रही कि ट्रेन पहले से ही रुकने की स्थिति में थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

ट्रेन पायलट और रेलवे स्टाफ ने सतर्कता दिखाते हुए युवकों को हटाया। इन्हें ट्रैक से हटाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस पूरी घटना का वीडियो एक यात्री ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्टेशन मास्टर बोले- ट्रेन पहले से रुकी थी

मीडिया द्वारा पूछे जाने पर स्टेशन मास्टर सुरेश कुमार ने शुरुआत में घटना की जानकारी होने से इनकार किया। बाद में पायलट से बातचीत में उन्होंने माना कि जब युवक ट्रैक पर कूदे, तब ट्रेन पहले से रोक दी गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak