khabar abhi tak

60 फीट गहरी खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे 3 लोग

हरियाणा के लाहौल-स्पीति के पास नींद के झोंखे में दुर्घटना

हरियाणा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शुक्रवार सुबह हरियाणा के एक पर्यटक की कार 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में 3 लोग बाल-बाल बच गए। क्षेत्रीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दोपहर तक खाई से क्षतिग्रस्त कार का मलबा निकाल लिया गया है।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक लाहौल-स्पीति में सुबह हरियाणा के एक पर्यटक की कार 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। लाहौल स्पीति के गोंडला में यह हादसा सुबह 5ण्15 बजे हुआ है। कार क्रमांक एचआर.98.जी.9941 में एक महिला सहित तीन लोग यात्रा कर रहे थे। तीनों शिलांग जा रहे थे।

दुर्घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि नींद की वजह से चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क से 60 फीट नीचे गिर गई। यह कार गिरते हुए खेतों में रुक गई थी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे। घायलों को अस्पताल ले गए थे। घायलों को कुल्लू भेजा गया है। पुलिस ने घायलों की पहचान रोहन सलूजा, उसकी पत्नी गायत्री सलूजा और बहनोई साहिल पुजारा के रूप में हुई है। एसएचओ केलांग जवाल सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं, क्योंकि उन्हें केलांग से कुल्लू भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak