khabar abhi tak

इंदौर मेट्रो की भीड़ छटी, लोगों ने बनाई दूरी ! जाने क्या है वजह

इंदौर। इंदौर में कल तक मेट्रो ट्रे्न दौड़ाने को लेकर लोगों के बीच जितना उत्साह था, वह एक हफ्ते में ठंडा पड़ गया है। धीरे-धीरे लोगों ने इससे दूरी बना ली है। मेट्रो ट्रे्न में भीड़ छटने लगी है। आलम यह है कि मेट्रो में जितने लोग सफर कर रहे थे, उनकी संख्या आधे से भी कम हो गई है। आखिर, इसकी वजह क्या है ? क्या रेलवे ने सर्वे करने के बाद इसका मार्ग सेट नहीं किया था ? या लोगों को यह ट्रे्न रास नहीं आई ? जब इसका सर्वे किया गया तो यह सामने आया कि मेट्रो का किराया लोगों को भारी पड़ने लगा है। इससे बस, ऑटो में सफर करके वे जल्द मुकाम तक पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मेट्रो में मुफ्त यात्रा खत्म होने के बाद यात्रियों की संख्या में 50ः से ज्यादा की गिरावट आई है। पहले हफ्ते 50,000 लोग सफर कर रहे थे। अब ये आंकड़ा 20,000 से नीचे आ गया है। किराए, रूट सीमितता और बस.ऑटो की तुलना में कम पहुंच इसकी प्रमुख वजह सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक किराया 20-30 रुपये है। डिस्काउंट स्कीम शुरू की गई, मगर इसका असर सीमित रहा। मेट्रो का कॉरिडोर गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक है, जिसमें 5 स्टॉप हैं। किराया लागू होने के बाद पहले तीन महीनों के लिए छूट दी गई। दूसरे हफ्ते 75, तीसरे हफ्ते 50 और तीसरे महीने तक 25 प्रतिशत। फिर भी लोग मेट्रो कम चुन रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak