khabar abhi tak

निशाने पर था नए हाईकोर्ट का गेट नंबर 9

निर्माण सामग्री चोरी करते दो पकड़े गए, पुलिस ने जब्त किया चोरी का माल

जबलपुर। नए हाइकोर्ट के निर्माण कार्य से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि लालमाटी में रहने वाले दीपांकर खंडेलवाल उर्फ राजू  सहकर्मियों के साथ 2 व्यक्तियों को पकड़कर थाने लाया और रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नये  हाईकोर्ट निर्माण मंे मेंटनेंस इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। बुधवार रात वह नये हाईकोर्ट गेट नम्बर 9 के पास रात 8 बजे पहुंचा तो गेट के पास 2 लड़के ड्रिल मशीन का चीजल (लोहे का सामान), जो नये हाईकोर्ट गेट के पास रखा था, को उठाकर ले जा रहे थे। दीपांकर ने रोककर पूछताछ तो दोनों घबरा गये और भागने का प्रयास करने लगे। दीपांकर ने अपने साथी राहुल और गंगाराम झारिया की मद्द से दोनों लड़कों को पकड़ा। दोनों ने अपना नाम जगदीश मंदिर दुर्गाचौक निवासी राहुल शर्मा, अंकित शर्मा उर्फ कल्लू बताया था, जो नये गेट के पास से चीजल मशीन चुराकर ले जा रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak