4 दिनों में फ्लाईओवर शुरू नहीं होता तो कांग्रेस करेगी शुभारंभ, देखें वीडियो

भाजपा में फीता काटने की होड़ में अटका लोकार्पण- आरोप

जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने फ्लाईओवर शुरू करने के मामले में आड़े हाथों लेते हुए कलेक्ट्र्ेट में एक ज्ञापन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के चेतावनी की है कि फ्लाईओवर का काम पूरा हो चुका है। इसे चालू करने में फीता काटने की होड़ में यह लटकता जा रहा है, जिससे जनता परेशान हो रही है। यदि चार दिनों के भीतर इसे शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी इसका शुभारंभ कर देगी। कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने बताया कि फ्लाईओवर को पूरा हुए तीसरा माह चल रहा है। इसे अब तक चालू किया जाना था लेकिन फीता काटने की लड़ाई में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और सांसद आशीष दुबे सामने आ रहे हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी की सरकार या संगठन फैसला नहीं ले पा रहा है। शर्मा ने इस मामले में यह कहा है कि यदि फ्लाईओवर का निर्माण चार दिनों में नहीं हुआ तो शनिवार के शाम 4 बजे इसे हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post