khabar abhi tak

पति-पत्नी ने 3 बच्चों के साथ खाया जहर, तीनों मासूमों ने तोड़ा दम, दंपती की हालत गंभीर

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में माता-पिता ने अपने 3 बच्चों के साथ जहर खा लिया है। तीनों बच्चों की मौत हो गई है, वहीं माता-पिता का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है। घटना परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर की है।

जानकारी मुताबिक बैरागी दंपती ने तीनों बच्चों के साथ जहर खाया है। वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वहीं माता-पिता का पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल आत्महत्या की असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही कुछ कह पाने की बात कह रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak