khabar abhi tak

बांझ कहकर बहू को ताना देती थी,14 बार हंसिए से वार कर सास को काट डाला

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सास के ताने से तंग आकर बहू ने हंसिया से 14 बार वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने पड़ोसियों को बताया कि सास ने खुद पर हमला किया है। लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साथ ही महिला के हाथ में चोट के निशान देखे, तो सच्चाई सामने आ गई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि उसकी सास अक्सर उसे बांझ कहकर ताने मारती थी और घर से निकालने की धमकी देती थी। इससे परेशान होकर अपनी सास को मार डाला। यह घटना बालोद के ग्राम बघमरा की है।

18 साल की उम्र में हुई शादी

18 अप्रैल 2017 को बालोद जिले के ग्राम बघमरा में टिकेंद्र देवांगन से उसका विवाह हुआ। उसे उम्मीद थी कि ससुराल में मां-बाप का प्यार मिलेगा। लेकिन बच्चा नहीं होने से यहां भी उसे अपनापन नहीं मिला। शादी के बाद उसकी गोद नहीं भर पाई। इसी बात को लेकर घर में विवाद होते रहे। सास आरोपी महिला को आए दिन बांझ कहकर ताने मारती थी। कई बार झगड़े इतने बढ़े कि मामला सामाजिक बैठक तक पहुंच गया।

हत्या वाले दिन क्या हुआ...?

बालोद पुलिस के अनुसार, हत्या 10 जून को हुई। इसी दिन मृतिका गीता देवांगन के बेटे और खिलेश्वरी के पति टिकेंद्र का जन्मदिन भी था। इसलिए टिकेंद्र एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाने विशाखापट्टनम चला गया था। खिलेश्वरी के ससुर सोनू देवांगन सुबह 9.30 बजे अपनी बेटी सीमा देवांगन के यहां देवरी गए थे। इसी दौरान सास गीता और बहू खिलेश्वरी के बीच बहस हुई।

दोपहर 12.30 बजे बहस के दौरान जब गीता ने खिलेश्वरी को घर से निकलने का ताना मारते हुए "बांझ" कहा, तो खिलेश्वरी किचन में रखा हंसिया ले आई और पहले गीता के पैर पर हमला कर दिया। इसके बाद गले पर, और जब वह नीचे गिर कर पीछे मुड़ी तो पीठ पर, फिर बिना रुके 14 बार सिर, गले और चेहरे पर तब तक वार करती रही जब तक सास की मौत नहीं हो गई।

करीब 1 बजे वह घर से बाहर निकली और गुड़ाखू करते हुए मोहल्ले के बाहर देखने लगी। फिर दोपहर 2.40 बजे घर से निकल कर पड़ोसियों के यहां पहुंची और कहने लगी कि सास ने खुद के ऊपर हंसिया से हमला कर लिया है। इसके बाद देर शाम तक फॉरेंसिक और पुलिस की टीम मौके पर जांच में जुटी रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak