khabar abhi tak

3 दिन में ' नड्डा ' बताएंगे... वो 11 साल

9 जून से भाजपा का देशव्यापी प्रचार अभियान शुरू होगा

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के केंद्र में 11 साल पूरे होने पर देशव्यापी स्तर पर प्रचार अभियान की योजना बनाई है। इसकी शुरूआत 9 जून से होगी। अभियान में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने लाया जाएगा। इसके साथ आगामी वर्षों के लिए विजन को भी बताया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। 10 जून को देश के सभी राज्यों,केंद्र शासित प्रदेशों और जिला मुख्यालयों में भाजपा के दिग्गज नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जनता से संवाद करेंगे। 11 जून को यह अभियान जिला स्तर तक पहुंचेगा, जिससे पार्टी की उपलब्धियों का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जा सकेगा। भाजपा ने शीर्ष मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सांसदों की ड्यूटी तय कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak