khabar abhi tak

हिमाचल प्रदेश : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत, 17 लोग घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटरिघाट इलाके में एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। जाहू से मंडी जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में अब तक 2 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं.राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है ताकि समय पर इलाज मिल सके और लोगों की जान बचाई जा सके.

हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बस गहरी खाई में गिरी हुई है. घटनास्थल पर स्थानीय लोग, प्रशासनिक टीमें और राहतकर्मी मिलकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. 

प्रशासन ने मौके पर एम्बुलेंस और राहत दल तैनात कर दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों से बचने और ज़रूरतमंदों को प्राथमिकता देने की अपील की है.

घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak