khabar abhi tak

पड़ोसी की दीवार ने ली वृद्ध महिला की जान


बेलबाग में हादसे के बाद दस दिनों तक जीवन और मौत के बीच जूझती रही महिला

जबलपुर। बेलबाग में पड़ोसी के निर्माण कार्य के दौरान एक भारी भरकम दीवार के गिरने से वृद्ध महिला समेत उसकी बेटी चपेट में आ गई थी। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती किया गया था। दस दिनों तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करती वृद्ध महिला ने सोमवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। बेलबाग पुलिस ने बताया कि चौधरी मोहल्ला निवासी गेंदालाल चौधरी ने सूचना दी थी कि पड़ौस मंे रहने वाला विजय चौधरी  अपने घर के ऊपर द्वितीय मंजिल में दीवाल का निर्माण करा रहा था। 6 जून की निर्माणाधीन दीवाल अचानक उसके घर पर गिर गई, जिससे उसकी मां द्रोपती बाई और बहन नीलम चौधरी के सिर हाथ पैर में चोटें आ गईं थी। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती किया गया था। मेडिकल में इलाज के दौरान द्रोपती बाई की रात लगभग 8 बजे मृत्यु हो गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak