khabar abhi tak

ट्रेकमैन से सफाई कार्य कराने का यूनियन ने किया विरोध, कहा- रेल अधिकारी कर रहे शोषण

गोरखपुर. ट्रेकमैन से रेलवे लाइन के किनारे घास और मलबा साफ कराने के कार्य का एनई एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महासचिव केएल गुप्ता ने खुला विरोध किया है. उन्होंने इसे शोषण बताते हुए इसकी निंदा की और कहा कि ट्रैकमैन को ट्रैक की देखभाल के लिए नियुक्त किया जाता है, सफाई के लिए नहीं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि इंजीनियरिंग विभाग ट्रैकमैन को गैर-तकनीकी कार्य सौंपकर मैनुअल दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है। उन्होंने आगे दावा किया कि ओबीएचएस (ऑन बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस) कर्मी ट्रेन की सफाई के दौरान पटरियों पर कचरा फेंक देते हैं, जिसे बाद में ट्रैकमैन साफ करते हैं। यूनियन इस शोषण का विरोध करती है और जरूरत पडऩे पर विरोध प्रदर्शन करेगी। यूनियन के संयुक्त महासचिव ओंकारनाथ सिंह ने भी यार्ड में घास काटने और नालियों की सफाई के लिए ट्रैकमैन से काम करवाने की प्रथा की आलोचना की और इसे बेहद निंदनीय बताया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak