khabar abhi tak

पाकिस्तान में गधों की कीमतों में 1500 फीसदी का उछाल, इस कारण से पड़ोसी देश की हुई बल्ले-बल्ले

 

इस्लामाबाद. पाकिस्तानी गधों की मांग इन दिनों काफी बढ़ गई है. इस वजह से पाकिस्तान में गधों की कीमतों में बंपर इजाफा हुआ है. पाकिस्तान में दो-तीन साल पहले तक जिन गधों की कीमतें 20 हजार रुपये होती थी. उन्हीं गधों की कीमत अब बढ़कर तीन लाख रुपये पहुंच चुकी है. पाकिस्तान के सिर्फ एक ही इलाके में गधों की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ है. बल्कि पूरे पाकिस्तान में गधों की कीमतों में उछाल आया है. 

पाकिस्तान में अचानक गधों की कीमतों में इजाफा होने का असल कारण चीन है. चीन में पाकिस्तानी गधों की डिमांड अचानक से बढ़ गई है. डिमांड बढऩे की वजह से कीमतें तो अपने आप बढऩे लगी है. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर चीन में पाकिस्तानी गधों की डिमांड क्यों बढ़ गई है. आइये जानते हैं. 

गधों का ये इस्तेमाल करता है चीन

चीन में पाकिस्तानी गधों की डिमांड बढऩे का सबसे कारण चीन की ईझियाओ इंडस्ट्री है. ईझियाओ एक ऐसा जिलेटिन है, जिसका उपयोग पारंपरिक चीनी चिकित्सा में किया जाता है. गधे की खाल को उबालकर और उसे गाढ़ा करके जिलेटिन को बनाया जाता है. इसका इस्तेमाल थकान दूर करने के साथ-साथ ट्यूमन और एनीमिया जैसी बीमारियों में किया जाता है. चीन के पारंपरिक दवाखानों में इस जिलेटिन का प्रयोग बहुत बड़ी संख्या में होता है.  खास बात है कि इन गधों का काटने से लेकर उनका खाल उतारने का अधिकांश काम पाकिस्तान में ही होता है. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में इसे लेकर बूचडख़ाना भी खोला गया है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak