khabar abhi tak

IMD ALERT- जबलपुर, भोपाल, इंदौर सहित 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा होगी

जबलपुर। मध्यप्रदेश में मानसून के प्रवेश से पहले आंधी-बारिश का दौर शुरु हो गया है। आज सिवनी-मालवा में 50 मिनट तक तेज बारिश हुई है,जिससे मौसम सुहाना हो गया। इससे पहले मऊगंज में देर रात बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, 6 लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। 

   मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, रीवा, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी,  डिंडौरी व नीमच में बारिश होने के आसार है, वहीं यहां पर हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। एक दिन पहले भी छिंदवाड़ा, खजुराहो, सागर, सिवनी, बालाघाट, धार, उज्जैन, जबलपुर, नीमच व शाजापुर जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। नीमच में आंधी से एक मकान पर टीनशेड उड़ गया। इसके अलावा आंधी के कारण उज्जैन के पास बेरछा व पीर अमरूद के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। जिससे कई ट्रेन प्रभावित हुई है। भोपाल से चलकर दाहोद जाने वाली 19340 गाड़ी को बीच में रोकना पड़ा। काफी देर तक ट्रेनें रुकी रहीं। दूसरी ओर तेज गर्मी का असर भी रहा। 

यदि गर्मी की बात की जाए तो नर्मदापुरम में तापमान सबसे ज्यादा 45.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं छतरपुर के खजुराहो में 44.7 डिग्री व नौगांव में 44.6 डिग्री रहा। सतना में 43.1 डिग्री, सीधी में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दमोह, शाजापुर, टीकमगढ़, रीवा, नरसिंहपुर, खरगोन, गुना, शिवपुरी, उमरिया, खंडवा, बैतूल व सागर में भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.4 डिग्री, इंदौर में 38.8 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री व जबलपुर में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak