khabar abhi tak

राजस्थान में हादसा : भरतपुर में 10 लोग टनों-मिट्टी में दबे यूपी के मजदूर, 4 की मौत

भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में चंबल प्रोजेक्ट की पाइप लाइन डालने के दौरान मिट्टी ढहने से एक ही परिवार के 10 लोग दब गए। हादसे में 3 महिला और एक युवक की मौत हो गई है। वहीं, 2 लोग गंभीर घायल हैं।

हादसा गहनौली थाना इलाके में रविवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया- जंगी के नगला के पास पाइप लाइन के लिए खुदाई की जा रही है। यहां से निकली मिट्टी को भरने के लिए फतेहपुर सीकरी (यूपी) के रहने वाले 10 लोग आए थे। सभी उट्टू गांव के रहने वाले हैं। मिट्टी भरने के दौरान हादसा हो गया।

10 फीट गहरे गड्ढे में उतरे थे

जानकारी के अनुसार साइट पर करीब 10 फीट की खुदाई हुई है। ये सभी लोग इसी गड्ढे में उतरे थे। इसी दौरान टनों मिट्टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। हादसे की सूचना पर पहुंची जिला प्रशासन और ग्रामीणों मिट्टी में दबे 6 लोगों को बाहर निकाला था। इनमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अनुकूल (22), योगेश कुमारी (25), विनोद देवी (55) और विमला देवी (45) के तौर पर हुई है। वहीं, दिनेश (38) पुत्र नाहर सिंह और जयश्री (50) पत्नी विजेंद्र घायल हैं।

अब भी 2 लोगों का इलाज जारी

कलेक्टर कमर-उल-जमान ने बताया कि हादसे वाली साइट से 6 लोगों का रेस्क्यू किया था। इनमें से 4 लोगों को परिजन रास्ते में ही प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। दो को आरबीएम हॉस्पिटल में डेड घोषित कर दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 4 लोगों की मौत हुई है। दो का इलाज जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak