khabar abhi tak

गंदगी से रेलवे की मोटी कमाई : जबलपुर स्टेशन में 05 माह में 8 लाख 31 हजार से अधिक की रेल राजस्व वसूली

जबलपुर। जबलपुर मण्डल के सभी स्टेशन परिसर एवं गाडिय़ों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति रेलवे लगातार प्रयासरत है। मण्डलों के रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाडिय़ों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है, साथ ही नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को जागरुक भी किया जाता है। इसके अंतर्गत यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, धूम्रपान नहीं करने तथा यहां वहां गंदगी नहीं करने के लिए जागरूक किया जाता है। बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत आर्थिक दंड की कार्यवाही की जाती है।

 रेलवे द्वारा गत 05 माह जनवरी 2025 से मई 2025 तक जबलपुर स्टेशन परिसर में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 4 हजार 140 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 8 लाख 31 हजार रूपये का आर्थिक दंड वसूला गया। अकेले मई माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए इस अभियान में कुल 860 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 01 लाख 72 हजार रूपये का आर्थिक दंड लगाया गया। इसके अलावा आर्थिक दंड के साथ साथ ऐसे लोगों को समझाईश भी दी जाती है। साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने के लिए अनुरोध भी किया जाता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने यात्रियों से अनुरोध किया है की रेलवे आपकी अपनी संपत्ति है, रेल परिसर में कृपया गंदगी न फैलाएं। स्टेशन का वातावरण स्वच्छ, सुंदर रखने में रेल प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहभागी बनें। गंदगी करने वालों के विरुद्ध आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak