khabar abhi tak

शहर में बनेंगा रानी दुर्गावती चिड़ियाघर और रेस्क्यू सेंटर


बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने की घोषणा- बच्चों के पाठयक्रम में शामिल होगा रानी का इतिहास

जबलपुर। रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर मंगलवार को समाधिस्थल पर प्रदेश के मुख्यमं़त्री डॉ मोहन यादव ने महाकोशल क्षेत्र के लिए एक सौगात दी है, जिसमें इस जगह के जंगली जानवरों के पुर्नवास और उनके रेस्क्यू के लिए चिड़ियाघर सहित रेस्क्यू सेंटर बनाने की घोषणा की है। इन्होंने इसके साथ ही बलिदानी रानी दुर्गावती के इतिहास का शहर से नाता जोड़ते हुए बताया कि रानी का अधिकाशं समय शहर और उसके आसपास गुजरा है। यहां संग्रामसागर, ठाकुरताल, रानी का किला आदि ढेरों एतिहासिक जगह हैं। इन सभी का विकास किया जा रहा है। 

बच्चे पढ़ेंगे रानी का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने घोषणा की है कि आगामी पीढ़ि रानी दुर्गावती के इतिहास को पढ़ेंगे। बच्चों के लिए रानी का इतिहास उनके पाठयक्रम में शामिल किया जाएगा। 

निगम को दिए 5 लाख

डॉ यादव ने रानी दुर्गावती की जबलपुर से जुड़ी विरासतों का बयान करते हुए बताया कि रानी दुर्गावती पर किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए नगर निगम को अपने कोष 5 लाख रूपए दिए जाएंगे, ताकि विरासतों की देखभाल ठीक तरीके से हो सके। 

सभी  आदिवासी कलाकारों को 5-5 हजार

बलिदान दिवस पर आए आदिवासी कलाकारों को प्रेरित करने के माध्यम से मुख्यमंत्री ने पांच-पांच हजार रूपए देने की घोषणा की है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak