khabar abhi tak

OMG : हैदराबाद की इस कंपनी ने कुत्ते को दी नौकरी, इस की पोस्ट पर दी ज्वाइनिंग

हैदराबाद. एक स्टार्टअप कंपनी ने एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग को चीफ हैप्पीनेस आफीसर (सीएचओ) बनाया है. इस प्यारी पहल का मकसद ऑफिस का माहौल खुशनुमा बनाना और काम का तनाव कम करना है. डेनीवर की जॉइनिंग की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

गोल्डन रिट्रीवर डेनीवर बना सीएचओ

Harvesting रोबोटिक्स नाम की एक हैदराबाद बेस्ड स्टार्टअप ने अपने ऑफिस के माहौल को और खुशनुमा बनाने के लिए एक गोल्डन रिट्रीवर डॉग डेनीवर को चीफ हैप्पीनेस आफीसर (सीएचओ) बना लिया है. कंपनी के को-फाउंडर राहुल अरेपका ने खुद इस खास सदस्य का परिचय लिंक्डइन पर कराया. उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में लिखा - वो कोडिंग नहीं करता, उसे परवाह भी नहीं, वो बस आता है, सबका दिल जीतता है और एनर्जी बनाए रखता है.

ऑफिस का माहौल हुआ खुशनुमा

DOG की एंट्री से न सिर्फ ऑफिस में खुशियों की बाढ़ आ गई है बल्कि कंपनी अब एक पेट-फ्रेंडली वर्कप्लेस भी बन चुकी है. राहुल का कहना है, डेनीवर को लाना और ऑफिस को पेट फ्रेंडली बनाना हमारे सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक है.

बना इंटरनेट सेंसेशन

डेनीवर की जॉइनिंग के बाद वह खुद भी लिंक्डइन पर एक्टिव हो गया और एक पोस्ट में मज़ाक में पूछा-क्या मैं सीएचओ बन सकता हूँ, इस पर राहुल ने भी मज़ेदार अंदाज़ में जवाब दिया-अगले फंडिंग राउंड की जिम्मेदारी उसी को दी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak