khabar abhi tak

रेल हादसा : वॉशिंग के लिए जा रही ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्ली जाने वाली शताब्दी रद्द

पंचकूला। कालका रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन को वॉशिंग के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रेन को जिस समय यार्ड में ले जा रहे थे, तो उस समय अचानक ट्रेन के पहिए ट्रैक से उतरकर जमीन पर आ गए। घटना सुबह लगभग पौने 5 बजे हुई है।

ट्रैक पर ट्रेन के डिब्बे फंसने के कारण सुबह जाने वाली शताब्दी भी समय पर नहीं चल पाई। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। बताया जाता है कि बुधवार रात को ट्रेन नंबर 14331 कालका रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। उसे आज सुबह वॉशिंग के लिए ले जाया जा रहा था। जब डिब्बों को ट्रेन चालक द्वारा पीछे किया जा रहा था, तो अचानक दो डिब्बे के पहिए पटरी से उतर गए हैं।

दिल्ली जाने वाली शताब्दी नहीं चल पाएगी

घटना ट्रैक के बीचों-बीच मेन लाइन पर होने के कारण सुबह 6:15 बजे चलने वाली कालका से दिल्ली जाने वाली शताब्दी नहीं चल पाई। सुबह 8 बजे तक शताब्दी कालका रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी थी, जिस कारण लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak