khabar abhi tak

जीवन जीने की कला पर संवाद

गायत्री शक्तिपीठ पर तीन दिवसीय संस्कार शिविर सम्पन्न

जबलपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने 11 से 15 वर्ष की बालिकाओं में आत्मविश्वास,आत्मानुशासन, जीवन मूल्यों और संस्कारों का बीजारोपण करना तथा उनके शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास और संस्कारों का बीजारोपण करने के लिए तीन दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन किया।  

  गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी मनोज सेन ने बताया कि शिविर में स्नेहलता सबारे ने संतुलित और अनुशासित दिनचर्या के महत्व को प्रभावशाली शैली में समझाया। मीना गुप्ता ने शारीरिक एवं मानसिक विकास विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए संतुलित आहार, नींद, और व्यायाम की आवश्यकता पर बल दिया। इन्द्रजीत चव्हाण ने मोबाइल की लत और उससे मुक्ति विषय पर संवाद किया, जिसमें उन्होंने मोबाइल के अधिक उपयोग से होने वाले नुकसान तथा डिजिटल संतुलन की आवश्यकता को रेखांकित किया। शिविर में रचनात्मक गतिविधि जैसे चित्रकला, प्रेरणादायक चलचित्रों का प्रदर्शन, खेलकूद, कला एवं हस्तशिल्प निर्माण में बालिकाओं की अभिव्यक्ति क्षमता, सौंदर्यबोध, सहकारिता तथा सृजनात्मकता को बढ़ावा दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak