khabar abhi tak

एमपी : मेडिकल कालेज के डॉक्टर की दवा से बच्चा ठीक नहीं हुआ तो परिजनों ने अस्पताल में लगवा दिया देवी दरबार

शिवपुरी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बच्चे की तबीयत खराब होने पर घरवालों ने वहीं पर देवी का दरबार सजा दिया. परिजन की माने तो बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था, इसलिए ऐसा किया. उसे पिछली शाम को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था.

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में परिजनों द्वारा देवी देवी का दरबार सजाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. जानकारी के अनुसार, शिवपुरी के बागौदा निवासी नरेश जाटव के 12 वर्षीय बेटे नितिन जाटव की तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसे दवाओं से बहुत अधिक आराम नहीं मिला तो उसके परिजनों को संदेह हुआ कि उस पर किसी ने कुछ जादू-टोना करवा दिया है.

अस्पताल परिसर में किया देवी का आह्वान, दो बकरे चढ़ाने का वादा

इसके बाद बच्चे के परिवार की बहुत सारी महिलाओं ने मेडिकल कॉलेज परिसर में ही देवी का आह्वान किया. बताया गया कि इसके बाद एक महिला पर देवी सवार भी हो गईं. महिला पर आईं देवी ने परजनों को बताया कि उनके बेटे पर किसी ने जादू-टोना करवाया है. इस पर बच्चे के पिता ने देवी को संबोधित करते हुए कहा कि हे देवी मैं आपके नाम के दो बकरे बंधवा देता हूं. बस मेरे बच्चे को दवा लग जाए. इस पर देवी ने उसे आश्वस्त किया बच्चे की तबीयत सही हो जाएगी. इसके बाद महिला पर आईं देवी चली गईं. फिर सभी महिलाएं वहां से उठ कर चली गईं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak