khabar abhi tak

MP की अजब दुल्हन, हर 8वें दिन नए दूल्हे से रचाती थी शादी, 7 माह में 25 लोगों से लिये फेरे, ऐसे पकड़ाई

सवाई माधोपुर. राजस्थान के सवाई माधोपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां की मानटाउन थाना पुलिस ने मुकदमे में वांछित लुटेरी दुल्हन अनुराधा को गिरफ्तार किया है. बड़ी बात यह है कि ये लुटेरी दुल्हन 7 महीनों में 25 शादियां कर चुकी है और हर बार शादी होने के कुछ दिन बाद ही वह फरार हो गई, लेकिन इसके खिलाफ सवाईमाधोपुर के मानटाउन थाने में सिर्फ एक मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को बोगस ग्राहक बनकर पकडऩे में सफलता हासिल की है और उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है.

2 लाख रुपये लेकर करवाई गई शादी

मानटाउन थाने के एएसआई मीठा लाल यादव ने बताया कि 3 मई को विष्णु पुत्र बनवारी लाल शर्मा निवासी आईएचएस कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सुनीता निवासी खण्डवा मध्य प्रदेश व पप्पू मीना निवासी खेडला ने विष्णु को मन पसन्द की दुल्हन से विवाह करवाने के आश्वासन दिया था. इसके बाद उन्होंने उसे अनुराधा का फोटो दिखाकर उससे सम्पर्क कराया.? आरोपियों ने न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में इकरारनामा तैयार करवाकर 2 लाख रुपए की राशि प्राप्त कर 20 अप्रैल को विवाह करवा दिया. इसके बाद अनुराधा 2 मई की रात घर से जेवर, नगदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई.

जाल बिछाकर पकड़ा लुटेरी दुल्हन को

विष्णु की रिपोर्ट दर्ज होने पर थानाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम के एएसआई मीठालाल यादव को अनुराधा के भोपाल होने की सूचना मिली, जिस पर एएसआई पुलिस टीम के साथ भोपाल पहुंचे और अनुराधा की तलाश शुरू की. एएसआई ने आरोपी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया. एक कांस्टेबल के लिए दुल्हन को लेकर उससे संपर्क किया गया. एक दलाल ने महिलाओं की फोटो दिखाई, जिसमें आरोपी भी शामिल थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कुछ दिनों में ही फरार हो जाती थी दुल्हन

मालूम हुआ कि भोपाल में फर्जी विवाह करवाने वाले गिरोह के सदस्य भोपाल की रोशन, सुनीता, रघुवीर, गोलू , मजबूत सिंह यादव, जुर्जन ग्राहकों से सम्पर्क करते थे. यह लोग फर्जी स्थानीय ऐजेन्ट्स के माध्यम से विवाह के इच्छुक व्यक्तियों से सम्पर्क कर मोबाइल में लड़की की फोटो दिखाते थे. दुल्हन पसंद आने पर वे रुपए की डिमांड करते. यह गिरोह विवाह के इच्छुक लोगों से 2 से 5 लाख रुपए तक में सौदा तय करते थे. इसके बाद उन्हें विश्वास दिलवाकर फर्जी तरीके से नाम पता बताते हुए एग्रीमेंट कर विवाह करवाते थे. लुटेरी दुल्हन विवाह के कुछ दिन बाद ही अवसर पाकर फरार हो जाती थी.

7 माह में लगभग 25 लोगों से रचाई शादी

अनुराधा ने विष्णु शर्मा के घर से फरार होने के बाद भोपाल में काला पीपल पन्ना खेडी के गब्बर से 2 लाख रूपए लेकर पुन: विवाह कर लिया था और उसके साथ रह रही थी. आरोपी 7 महीनों में लगभग 25 लोगों के साथ फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी कर चुकी है यानी अगर एवरेज निकालें तो महिला हर 8वें दिन नई शादी रचा रही थी. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak