khabar abhi tak

केन्द्रीय कारागार : बंदियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ


विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित 

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र के तारतम्य में शनिवार को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बंदियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सिविल सर्जन जिला चिकित्सीय जबलपुर डॉ नवीन कोठारी ने बंदियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से जागरूक किया। ब्रह्म कुमारी वर्षा बहन ने आध्यात्मिक प्रवचन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर आभा जैन ने नशा छोड़ने के लिए इच्छा शक्ति को प्रबल करने की बात कही। डॉ वीरेंद्र साहू ने नशे से शारीरिक व मानसिक नुकसान के बारे में बताया। रेडक्रॉस सोसाइटी के सुनील गर्ग ने सभी बंदियों को नशा मुक्त रहने के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, डिप्टी जेलर हिमांशु तिवारी, उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, तेजसिंह ठाकुर, नितेश लखेरा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak