khabar abhi tak

रेलवे हास्पिटल में जमकर बवाल, आफिस सुपरीटेंडेंट ने डॉक्टर को जमकर पीटा, चिकित्सकों ने किया कामबंद, ओएस सस्पेंड

भोपाल. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के निशातपुरा स्थित रेलवे हॉस्पिटल में शुक्रवार 30 जून को जमकर बवाल मच गया।ऑफिस सुपरिटेंडेंट अमर सिंह और डॉक्टर मृणाल जोशी के बीच मारपीट की घटना सामने आई। 

यह विवाद तब शुरू हुआ जब सुपरिटेंडेंट किसी मरीज को रेफर करने के दस्तावेज लेकर डॉक्टर के चेंबर में गया था। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस घटना के बाद डॉक्टर्स ने काम बंद कर दिया, जिससे अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे वाले रेलकर्मी, रिटायर्ड कर्मचारी और उनके परिजन परेशान हो गए। आमतौर पर 350-400 लोग अस्पताल की ओपीडी में पहुंचते हैं।

डॉक्टर मृणाल जोशी, जो एडिशनल सीएमएस के पद पर कार्यरत हैं, और उनके साथियों ने बजरिया थाने पहुंचकर सुपरिटेंडेंट अमर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद सुपरिंटेंडेंट ने भी डॉक्टर के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई। सूत्रों के अनुसार, अमर सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं, लेकिन यूनियन की राजनीति के दबाव में अन्य कर्मचारी उनकी शिकायत नहीं करते। मामले की जानकारी डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी तक भी पहुंची, हालांकि उन्होंने मीडिया को जानकारी नहीं दी। बाद में डीआरएम के निर्देश पर ऑफिस सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया। कर्मचारी ने डॉक्टर जोशी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक रेलकर्मी के बच्चे को रेफर करने में असहयोग किया। इसी वजह से यह घटनाक्रम हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak