khabar abhi tak

सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर


भेड़ाघाट के भीटा गांव के पास हादसा

जबलपुर। शनिवार की सुबह जबलपुर-सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक महिला व एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि भेड़ाघाट भीटा रेत नाका के समीप सड़क पर गलत तरीके से खड़े हाईवा से स्कार्पियो सवार जा भिड़े थे।

भेड़ाघाट थाने के एएसआई लाल सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे दुघर्टना की सूचना पुलिस को मिली थीं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पाया कि भीटा रेत नाका के पास क्षतिग्रस्त स्कार्पियों थी। स्कार्पियो में नितेश बर्मन, अर्पित एवं सारिका नामक महिला सवार थी। तीनों को काफी गंभीर चोटे थी। तत्काल ही तीनों घायलों अस्पताल भेजा गया। मेडिकल में चिकित्सकों ने परिक्षण उपरांत नितेश बर्मन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सारिका और अर्पित की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak