khabar abhi tak

जबलपुर : शराब के नशे में युवक ने भेड़ाघाट पहुंचकर लगाई नर्मदा में छलांग, तलाश रहे गोताखोर

जबलपुर. पर्यटन स्थल भेड़ाघाट नर्मदा नदी में शुक्रवार की शाम को युवक संदीप यादव ने छलांग लगा दी। संदीप को गोताखोर नदी में तलाश कर रहे हैं पर अब तक उसका पता नहीं चला है। रांझी करौंदी निवासी संदीप अपने दोस्तों के साथ घूमने भेड़ाघाट आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संदीप अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। अचानक उसने कपड़े उतारे और नदी में छलांग लगा दी। उसके दोस्तों ने उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था। कुछ ही पलों में वह गहरे पानी में डूब गया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। घटना की जानकारी उसके दोस्तों ने तुरंत भेड़ाघाट थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

परिजनों को सूचित किया

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 8 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक नदी में डूब गया है। तब से गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदीप के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak