khabar abhi tak

शराब से रोज हो रहे झगड़े, चल रहे चाकू, बिगड़ रहे हालात


जबलपुर।
शहर में एक दिन भी ऐसा नहीं जा रहा है, जिसमें शराब पीकर या फिर शराब के पैसे मांगने पर विवाद न हो रहे हो। हालत बिगड़ते जा रहे हैं। चाकू चल रहे हैं। असमय लोग आफत में पड़ रहे हैं। शुक्रवार की भी रात ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं, जिसमें शराब पीने के लिए पैसे मांगे गए, जब पैसे देने से मना कर दिया गया तो चाकू से वार कर मारपीट की गई। 

माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक मेडिकल की सूचना पर कठौंदा निवासी रंजीत खंगार ने बताया कि वह अपनी लोडिंग वाहन से कोरियर बांटने का काम करता है। आफिस से लौटते समय कटंगी रोड होंडा शोरूम के पास रूका। वहां कठोंदा के राहुल यादव एवं रेहान रजक आये और अपशब्द कहते हुए शराब पीेने के लिये पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करते ही दोनों युवक उससे मारपीट करने लगे। उसे जमीन मे पटक दिया। पत्थर पटक कर उसकी गाडी का कांच तोडकर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। 

अन्य वारदात में अधारताल थाने में इमलिया निवासी अतुल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह गाडी रिपैरिंग का काम करता है। उसने कुछ दिन पहले हेमंत यादव की गाडी रिपेयर की थी। शुक्रवार रात हेमंत यादव और किशन यादव आये और उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे। उसने रूपये देने से मना किया तो दोनो ने हाथ मुक्कांे से मारपीट करते हुए चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak