khabar abhi tak

बदमाशों को नक्काशीदार चाकू रखने का शौक

क्राइम ब्रांच-चार थानों में पकड़े गए 7 आरोपी

जबलपुर। शहर में बढ़ रहे अपराध में चाकूबाजी सबसे ज्यादा सामने आ रही है। इस चाकूबाजी में कलात्मक चाकू रखने का शौक बदमाशों में हो गया है। इस बात का खुलासा क्राइम ब्रांच सहित लार्डगंज, बेलबाग और विजयनगर, माढ़ोताल थाना पुलिस की कार्रवाई से हो रही है। पुलिस टीम ने इस मामले में 7 आरोपी पकड़े हैं, जिनके कब्जे से 8 ऐसे चाकू बरामद किए हैं, जो कलात्मक हैं; इनमें से एक चाकू में चमड़े का कवर भी है। पुलिस इन आरोपियों से चाकू लाने वाले सरगना की पतासाजी कर रही है।

- लाडगंज पुलिस के मुताबिक रानीताल चौक के पास सूरज चौधरी, निखिल सेन को पकड़ा। दोनों आरोपियों के पास दो चाकू बरामद किए। 

- बेलबाग पुलिस के मुताबिक बेलबाग टोरिया में साहिल उर्फ शंकर कश्यप को गिरफ्तार करके चाकू बरामद किया।

- विजयनगर थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसबीआई चौक के पास पंकज प्रधान, सनी सेन, संतोष मार्को को चाकू सहित पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 3 चाकू जब्त किए। 

-
माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि पुरानी बस्ती करमेता मे दबिश देकर राहुल उर्फ देवा यादव को चाकू सहित पकड़ा है, जिसके कब्जे से एक चाकू जब्त किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak