khabar abhi tak

जबलपुर : चलती कार धू-धू कर जली, सवार 3 लोग सड़क किनारे खड़ी कर भागे

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नागपुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चलती बोलेरो कार में अचानक आग लग गई और वह देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी. वाहन चालक ने तुरंत सड़क किनारे गाड़ी रोकी और कार में बैठे लोगों को लेकर दूर चले गए। कुछ ही देर बाद पूरी गाड़ी आग के हवाले हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक ही कार के इंजन में आग लग गई थी। घटना शनिवार 31 मई की दोपहर 3 बजे की है।

कार में आग लगने की जानकारी मिलते ही गोसलपुर थाना पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। हालांकि, कार में आग लगने की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है।

कार में 3 लोग सवार थे, सभी सुरक्षित

सिहोरा निवासी गुंजन अग्रवाल सहित अन्य दो लोग शनिवार की सुबह जबलपुर गए थे। वे जब वापस सिहोरा लौट रहे थे, तभी गोसलपुर के पास अचानक उनकी कर में आग लग गई। कार में तीन लोग सवार थे। गोसलपुर थाना पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। जिस कार में आग लगी है यह करीब 15 साल पुरानी बताई जा रही है। गाड़ी में आग लगने की वजह जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak