khabar abhi tak

घनी बस्ती के बीच भरी जा रही थी रसोई गैस


पुलिस ने छापा मारकर जब्त किया यूनिट, पकडे़ ऑटो

जबलपुर। हनुमानताल के बकरा मार्केट मैदान के बाजू में बस्ती के बीच अवैध रूप से वाहनों में रसोई गैस भरने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रसोई गैस सिलेंडर, सहित यूनिट की अन्य सामग्री जब्त कर ली है। इस प्रकरण में तीन ऑटो चालकों को भी गिरफ्तार किया है।

हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बकरा मार्केट के बाजू मैदान किनारे राजा घनघोरिया को अवैध रूप से ऑटो मूें घरेलू गैस रिफ्लिंग करते पकड़ा है। यह कार्रवाई पुलिस लाईन एवं थाना हनुमानताल की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस दल ने गैस रिफिलिंग करने वाले आदित्य खटीक, मुस्ताक, शाहिद मोहम्मद राजा अंसारी को पकड़ा। पुलिस का कहना है कि इस यूनिट का सरगना राजा घनघोरिया बताया जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak