khabar abhi tak

हिट एंड रन : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

पनागर के मुड़िया मोड़ पर देर रात हादसा

जबलपुर। पनागर के मुड़िया मोड़ पर देर रात अज्ञात वाहन ने एक युवक को निशाना बनाया। टक्कर मारने के बाद वाहन सहित फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए पनागर चिकित्सालय लाए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टर ने उसका चिकित्सीय परीक्षण करके उसे मृत घोषित कर दिया।

पनागर पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात महाराजपुर बावली निवासी मुकेश केाल ने सूचना दी थी कि उसके पास डायल 100 के चालक आशु मिश्रा को फोन आया था। उसके रिश्ते के भांजे अमित गोटिया के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि उमेश मामा का एक्सीडेंट मुड़िया रोड़ पनागर मे हो गया है। वह अपने परिवार के साथ मुड़िया रोड़ पहुंचा, जहां उसका भाई उमेश उर्फ उसली कोल घायल अवस्था था। वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। उसे तुरंत उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पनागर लेकर गये। डॉक्टर ने चैक कर उसेे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की छानबीन के लिए सभी थानों को सूचना भेज दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak