khabar abhi tak

सिंगरौली महोत्सव में बवाल !


पूर्व विधायक की एंट्री नहीं होने से भड़के कार्यकर्ता

सिंगरौली। सिंगरौली महोत्सव में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सामने ही जमकर बवाल किया। वजह थी इस कार्यक्रम में सिंगरौली के पूर्व विधायक रामलल्लू वैश को एंट्री नहीं मिलना। इससे खपा समर्थक भड़क उठे और हो-हंगामा करने लगे थे। यह सब देखकर नरेंद्र सिंह तोमर हक्का.बक्का रह गए थे।

बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेता

सिंगरौली बीजेपी में पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य सबसे वरिष्ठ नेता हैं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अंदर मौजूद थे। सारे विधायक, सांसद एवं जिला प्रशासन के अफसर भी थे, लेकिन पूर्व विधायक को कार्यक्रम में एंट्री नहीं दी गई। इससे नाराज पूर्व विधायक गेट से ही वापस घर चले गए थे। 

पूर्व विधायक नाराज

पूर्व विधायक वैश्य का कहना था कि मैंने जब अन्य नेताओं के साथ गेट से घुसने का प्रयास किया तो प्रशासन के लोगों ने हमें रोक दिया। वर्तमान में सिंगरौली विधायक के साथ अन्य विधायक एवं सांसद भी वहां पर मौजूद थे। किसी ने भी विरोध नहीं किया और न ही मेरी एंट्री कराई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak