khabar abhi tak

शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर


डबरा रेलवे स्टेशन पर हादसा

डबरा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में दो महिलाएं आ गईं। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। दूसरी का पैर कट गया। घायल महिला को जीआरपी ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है। 

जानकारी के मुताबिक मृतका सावित्री बाई निवासी गुप्ता पुरा और घायल भूरी बाई निवासी शक्ति पुरा दोनों महिलाएं प्लेटफॉर्म 2 पर बाथरूम करने लगीं। इसी दौरान तेज रफ्तार शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सावित्री बाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में भूरी बाई का पैर कट गया। दोनों रिश्ते में समधन हैं। वे दो पहले मुरैना आई थीं, जहां पर भूरी बाई का बेटा रहता है। 

जीआरपी चौकी प्रभारी साहब सिंह गुर्जर का कहना है कि दो महिलाएं ट्रैक पर हादसे का शिकार हुई है। इसमें एक की मौत हुई है, दूसरी गंभीर घायल है। दोनों महिलाएं बाथरूम के लिए प्लेटफॉर्म से उतर कर पटरी को पार करते समय शताब्दी एक्सप्रेस के सामने से आ गई थीं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak