khabar abhi tak

एमपी : छतरपुर में बारिश-आंधी से हेलीपैड पर पानी भरा, सभास्थल का टेंट उखड़ा, मुख्यमंत्री का दौरा रद्द

 

छतरपुर/भोपाल. मध्य प्रदेश के छतरपुर में गुरुवार 29 मई को मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा रद्द हो गया। यहां दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। गौरिहार में बने हेलीपैड में पानी भर गया। सभास्थल पर लगा टेंट भी उखड़ गया। सीएम यादव की छतरपुर के गौरिहार और मऊसहानियां में जनसभा होनी थी।

मौसम विभाग ने गुरुवार को एमपी के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम-जबलपुर संभाग के जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा।

4 दिन तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया- प्रदेश में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से दक्षिणी हिस्से के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, गुना, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, कटनी, दमोह और पन्ना में आंधी-बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। उन्होंने कहा कि सिस्टम के एक्टिव होने से अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak