khabar abhi tak

एमपी : दमोह में भीषण सड़क हादसा, फाच्र्युनर कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, बारात से लौट रहे थे मृतक

दमोह. एमपी के दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर गुरुवार 29 मई की सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बांदो पहाड़ निवासी चंदन (25), संदीप और सोनू अहिरवार के रूप में हुई है. घटना मारा गांव के पास हुई. पुलिस इस पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, चंदन (25), संदीप और सोनू अहिरवार तीनों जेरठ ग्राम एक बारात में गए थे, वहीं से गुरुवार सुबह लौटने के दौरान मारा गांव में एक तेज रफ्तार कथित फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

जांच में जुटी पुलिस

सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा, एक वाहन की टक्कर में बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक तेजगढ़ थाना क्षेत्र के बांदो पहाड़ निवासी थे. मृतक कहां से आ रहे थे इसकी हम जांच कर रहे हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है. वहीं, प्रत्यक्षदशियों ने कहा कि कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि दुर्घटना कब हो गई समझ में ही नहीं आया. मृतक चंदन के पिता गेंदालाल अहीरवाल ने कहा, मेरा बेटा गांव के दो लड़कों के साथ बारात में गया हुआ था. 4 साल पहले चंदन की शादी हुई थी, उसका डेढ साल का एक बेटा है. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak