khabar abhi tak

बिहार में बिगड़ा मौसम, इन जिलों में रेड अलर्ट, आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

पटना. मौसम में आए अचानक बदलाव ने बुधवार को उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में हलचल मचा दी. तेज आंधी और भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए मधुबनी, सीतामढ़ी और दरभंगा जिलों में वज्रपात और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है. 

इन जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश के आसार हैं. यह अलर्ट गुरुवार के दिन के पहले भाग तक प्रभावी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों में भी तात्कालिक रेड अलर्ट जारी किया गया है

मौसम विभाग का क्या कहा

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. उत्तरी बिहार के जिलों में वज्रपात और हवा की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राज्यभर में लू (हीट वेव) से राहत मिलने के बावजूद उमस की समस्या बरकरार है, जो बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं के कारण हो रही है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak