khabar abhi tak

तेज आंधी-बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

वैज्ञानिक मत: अरब सागर की नमी से मौसम में बदलाव

जबलपुर.

प्रदेश में तेज आंधी और बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने 25 से अधिक जिलों में चेतावनी जारी की है, जबकि जबलपुर, ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे, जिससे गर्मी बनी रहेगी। विभाग का कहना है कि मानसून 15 जून तक प्रदेश में दस्तक दे सकता है इस बार सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है।

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने जबलपुर, भोपाल, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुणा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसमी सिस्टम के सक्रिय रहने के कारण यह बदलाव देखने को मिल रहा है और यह स्थिति आगामी 17 मई तक बनी रह सकती है।

15 जून तक मानसून की दस्तक

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जिससे प्रदेश में मानसून लगभग 15 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। इस बार मानसून सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है और इसके दक्षिणी जिलों जैसे बालाघाट, सिवनी, मंडला, बैतूल और बुरहानपुर से प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है।

विदर्भ से केरल तक बनी ट्रफ लाइन

मौजूदा समय में कई मौसमी सिस्टम एक साथ प्रभावी हैं। अरब सागर से सौराष्ट्र तक एक ट्रफ लाइन बनी है, साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवा में चक्रवात सक्रिय है। इसके अलावा विदर्भ से लेकर केरल तक एक अन्य द्रोणिका भी बनी हुई है। अरब सागर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में मौसम अस्थिर हो गया है।

यहां हो सकता है आंधी-पानी

14 मई - भोपाल, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना, देवास, बैतूल। 

15 मई - मुरैना, गुना, अशोकनगर, बड़वानी, खंडवा, बैतूल, सिवनी, जबलपुर, मंडला।

16 मई - इंदौर, दतिया, खरगोन, रायसेन, हरदा, पांढुणा, बालाघाट।

17 मई - भोपाल, इंदौर, छतरपुर, पन्ना, निवाड़ी, टीकमगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak